राष्ट्रपति की दीपावली की शुभकामनाएं

Politicianmirror के लिए सिवान से अभिषेक शुक्ला की खबर – भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती. द्रौपदी मुर्मू ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं.

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, ”दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दीपावली प्रेम भाईचारा और सद्भाव का प्रतीक है

दीपावली हर्ष और उल्लास का त्यौहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। यह त्यौहार दयालुता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का त्यौहार हमारी अंतरात्मा को प्रकाशित करता है और हमें मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

एक दीपक अनेक दीपकों को प्रकाशित कर सकता है। इसी प्रकार हम गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियाँ बाँटकर उनके जीवन में सुख और समृद्धि ला सकते हैं।

आइए हम सभी सुरक्षित रूप से रोशनी का त्योहार मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प ले।

One thought on “राष्ट्रपति की दीपावली की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *